Posts

Amway का इतिहास, भारत में प्रसार और पतन

Image
आपने मेरे पिछले लेख Multi Level Marketing किसे कहते है,   मे दुनिया की सबसे पुरानी मार्केटिंग का तरीका- Word to Mouth Marketing  के बारे मे पढा,  उसी सिस्टम को आधार बना कर, थोडी मार्डन टेक्निक का इस्तेमाल कर के Multi Level Marketing का जन्म हुआ, आज हम इस पद्धति के सबसे सफल और बड़ कम्पनी के बारे मे जानते है। वह कम्पनी है- Amway.  Amway दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट सेलिंग और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) कंपनियों में से एक है। स्वास्थ्य, सौंदर्य और होम केयर उत्पादों के लिए पहचानी जाने वाली इस कंपनी ने वैश्विक स्तर पर जितना नाम कमाया, भारत में इसे उतने ही विवादों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 1. Amway की शुरुआत और वैश्विक इतिहास Amway (American Way Association) की स्थापना 1959 में अमेरिका के मिशिगन में दो दोस्तों— Jay Van Andel और Richard DeVos —ने की थी। पहला उत्पाद: कंपनी ने अपना सफर L.O.C. (Liquid Organic Cleaner) नामक एक बायोडिग्रेडेबल लिक्विड क्लीनर से शुरू किया, जो उस समय पर्यावरण के अनुकूल पहला घरेलू क्लीनर माना गया। बिजनेस मॉडल: Amway ने पारंपरिक रिटे...

फ्रीलांसर कैसे बने? ( How to gets Freelancing work)

फ्रीलांसर बनना आजकल एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है। आप अपनी पसंद के काम को स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं और अपनी शर्तों पर काम कर सकते हैं। आज के समय में घर से काम करने का यह सबसे आसान तरीकों में सेेे एक है , फ्रीलांसिंग का सीधा सा अर्थ है कि आप अपने स्किल से सम्बंधित सेवाएं एक से अधिक एम्प्लॉयर्स को दे सकते है।  एक फ्रीलांसर के तौर पर वर्चुअल सिस्टम की सेवाएं विभिन्न कंपनी को दे सकते हैं सबसे अच्छी बात यह है कि आमतौर पर सभी संस्थानों मेंं वर्चुअल असिस्टेंट की आवश्यकता होती ही है. फ्रीलांसर कैसे कार्य करता है ? वर्चुअल असिस्टेंट घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से संस्थानों और कंपनियों को विविन प्रकार की सेवाएं प्रदान करते हैं. विभिन्न संस्थानों बिजनेस और आंत्रप्रेन्योर्स  को उनका काम सुचारू रूप से चलाने के लिए वर्चुअल असिस्टेंट की जरूरत पड़ती है.  इसे हम पार्ट टाइम जॉब की तरह भी देख सकते है , लेकिन पार्ट टाइम जॉब एक सामान्य जॉब की तरह चलने वाली एक लम्बी प्रक्रिया है , वही फ्रीलांसिंग में किसी एक प्रोजेक्ट के ख़त्म होने पर आप अन्य क्लाइंट का काम करना शुरू कर सकते है।  ...

Multi Level Marketing किसे कहते है ? - (What is MLM)

Image
MLM अर्थार्थ Multi Level Marketing मुख्या रूप से आधारित होता है , Word of Mouth Marketing पर। WOM दुनियाँ की सबसे पुरानी मार्केटिंग पद्धति है जो आज तक विद्धमान है।  आइये जाने WOM  के बारे में।  Word of Mouth Marketing या Network Marketing  एक ऐसी मार्केटिंग रणनीति है, जिसमें ग्राहक किसी उत्पाद या सेवा के बारे में अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करते हैं। यह एक मुफ्त और अक्सर प्रभावशाली तरीका होता है,  जिसके ज़रिए लोग किसी उत्पाद या ब्रांड के बारे में जानते हैं और उस पर विश्वास करते हैं। क्योकि अपने खास लोग अपने अनुभव के बारे में बताते है , इसलिए अविश्वास का तो प्रश्न ही नहीं उठता है।  यह दुनिया का सबसे पुराना मार्केटिंग का तरीका है,  और आज तक बरकरार है ।   सरल शब्दों में: जब आप किसी रेस्तरां में गए और खाना बहुत पसंद आया, तो आपने अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया। यही वर्ड-ऑफ़-माउथ मार्केटिंग है।  आपने MLM अर्थात Multi Level Marketing का नाम सुना होगा,  वे अपनी मार्केटिंग के लिए सिर्फ वर्ड ऑफ माउथ मार्केटिंग का इस्तेमाल करते हैं...

JVG Finance Limited - एक दर्दनाक अंत

Image
जनवरी 1996 की बात है , वाराणसी के रथयात्रा चौराहे पर भारी भीड़ थी , पूरा चौराहा जाम था , चारो और 18 से 25 वर्ष के बीच के युवाओ का हुजूम लगा था , पूछने से पता चला की एक बहुत बड़ी और नई कंपनी में इंटरव्यू चल रहा है , उस कंपनी का नाम था JVG FINANCE LIMITED. बाहर हजारो की भीड़ , सबके हाथ में उनके RESUME की कॉपी।  JVG के मेन गेट के सामने इंटरव्यू देने वालो की लाइन लगी थी।  एक -एक कर के सभी ऑफिस के अंदर जा रहे थे , और फिर कुछ देर के बाद बाहर  आ  रहे थे , अधिकांश का सिलेक्शन हो जा रहा था।  यह उस समय के उभरते हुई कंपनी JVG  का जलवा था , हर कोई उसमे काम करने को उतावला था , लोग अपनी पुरानी कंपनी को छोड़ कर उसमे ज्वाइन करने के लिए आ रहे थे।  यह कंपनी हालाँकि सिर्फ 6 वर्ष पुरानी थी , लेकिन उस समय था पुरे उत्तर भारत में इसका विस्तार हो चूका था , हर शहर में इसकी शाखाये थी। और धीरे -धीरे यह गली -गली में विस्तार करने लगी।  JVG का आगाज  1990 के दशक के दौरान भारत में कई ऐसी  Non-Banking Financial Companies (NBFCs) उभरी , जिन्होंने आम लोगो को रातो -रात अमीर बन...

बीमा क्या है ? (What is a Insurance Policy)

Image
दोस्तों , आज के समय में बीमा करवाना हर किसी की आवश्यक आवश्यकताओं में शामिल हो चूका है , हम भी चाहे - अनचाहे अपना बीमा , अपने वाहन का बीमा , अपने स्वास्थ  का बीमा , अपने व्यवसाय का बीमा करा लेते है , परन्तु कुछ प्रश्न अनछुए रह जाते है , हम समयाभाव के कारण इसकी सम्पूर्ण जानकारी नहीं ले पाते है , इसीलिए मैंने इस लेख के माद्यम से आपको निम्न जानकारी उपलब्ध करने के कोशिश की है - बीमा क्या है ? बीमा का अर्थ क्या है ? बीमा कितने प्रकार की होती है ? बीमा की आवश्यकता क्यों है ? बीमा के लक्षर क्या है ? बीमा के कार्य क्या है ? बीमा लेते समय ध्यान देने वाली बाते क्या है ? बीमा का क्लेम कैसे मिलता है ? बीमा का इतिहास।   बीमा क्या है ? (What is a Insurance Policy) जीवन में आने वाले जोखिम , हानियों का सामना करने के लिए किसी ऐसी सेवा कंपनी से यह अनुबंध करना कि वह हमारी जोखिमों या हानियों का अनुबंध के अनुसार छतिपूर्ति देकर , हमारी मदद करेंगी। अर्थार्थ हम यह कह सकते है की बीमा मामलों का अर्थ है अनिश्चित घटना की घटनाओं से होने वाले नुकसान से वित्तीय सुरक्षा। इस तरह के नुकसान से बचाने के लिए व्यक्...